जयपुर में नगर निगम ग्रेटर व हैरिटेज के कामकाज का विभाजन हो चुका है। अब आमजन को जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने और विवाह पंजीयन के लिए नगर निगम के अधिकारियों ने जोन स्तर और दोनों मुख्यालय स्तर पर भी सुविधा कर दी है। अब हैरिटेज नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले लोग हैरिटेज नगर निगम मुख्यालय के साथ में सिविल लाइन जोन, आदर्शनगर जोन, किशनपोल जोन, हवामहल जोन और आमेर जोन कार्यालय में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के साथ में विवाह का पंजीयन करा सकेंगे।

इन इलाकों में रहने वाले लोगों को अब लालकोठी स्थित ग्रेटर निगम मुख्यालय में नहीं आना पड़ेगा। जबकि ग्रेटर नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले लोग ग्रेटर निगम मुख्यालय के साथ में सांगानेर जोन, मानसरोवर जोन, विद्याधर नगर जोन, झोटवाड़ा जोन, मुरलीपुरा जोन, जगतपुरा जोन और मालवीयनगर जोन कार्यालय में जन्म-मृत्यु प्रमाण बना सकेंगे।

हालांकि पुराना जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र व विवाह पंजीयन को रिकॉर्ड फिलहाल ग्रेटर नगर निगम मुख्यालय में ही होगा। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र रजिस्ट्रार प्रदीप पारीक ने बताया कि दोनों निगम मुख्यालय में प्रमाण पत्र बनाने के कामकाज को विभाजन हो चुका है। ऐसे में अब वॉल सिटी में रहने वाले लोगों को ग्रेटर निगम मुख्यालय में आने की जरूरत नहीं है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Birth and death registration certificates will be made in corporation headquarters and all zone offices
https://ift.tt/2UTRe9B